top of page

कुंभ
कुम्भ राशि वाले व्यक्ति शांत स्वभाव के तथा धर्म कर्म में रूचि रखने वाले होते है इन्हे न्याय प्रिय और बुद्धिजीवी भी कहा जाता है
कुंभ राशि का प्रतिनिधि ग्रह शनि होता है और इस राशि के जातक को नीलम धारण करना चाहिए।
नीलम रत्न शनि जनित अशुभ प्रभाव को कम करता है एवं अत्यधिक तेजी से फल देने वाला रत्न होता है। विशेष कर शनि की साड़े साती एवं ढैय्या में इसका फायदा होता है। यदि नीलम अनुकूल पड़े तो धनधान्य, संपत्ति, यश, मान-सम्मान , आयु , बुद्धि, बल एवं वंश वृद्धि करता है।
नामाक्षर
गू,गे,गो,सा,सी,सू,से,सो,दा
जन्म माह
22 जनवरीसे 21 फरवरी
राशि स्वामी
शनि
नीलम को चांदी सोने या पंच धातु में शनिवार शाम को गंगाजल एवं दूध से धोकर शनि मंत्रो के जाप के साथ धारण करना चाहिए।
राशि रत्न | उपरत्न | मित्र रत्न | शत्रु रत्न |
---|---|---|---|
नीलम | नीली, फीरोजा, कटेला, लाजवर्त और बैंकॉक नीलम | पुखराज | माणिक्य, मोती, मूंगा |
bottom of page